भाजपा का छलावा और प्रजापति समाज का विश्वास!
उत्तर प्रदेश की राजनीति इस समय जिस मोड़ पर खड़ी है, वहां सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या सामाजिक न्याय केवल चुनावी नारा बनकर रह जाएगा या फिर वास्तव में वंचित समाजों को उनका हक़ मिलेगा। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद जिस प्रकार से भ्रष्टाचार, लूट और अन्याय का वातावरण खड़ा किया है, उसने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह पार्टी केवल वादे करने और फिर उन्हें तोड़ देने की राजनीति करती है।
सबसे
पीड़ादायक उदाहरण हमारे समाज के गौरव, पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति का है। उन्हें
वर्षों से जेल में कैद कर रखा गया है। अपराध सिद्ध न होने के बावजूद उन्हें केवल
राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया गया। यह अन्याय केवल एक व्यक्ति पर नहीं हुआ, बल्कि पूरे प्रजापति समाज पर किया
गया है। भाजपा का यह आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है।
इसके विपरीत समाजवादी पार्टी और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अखिलेश यादव जी ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि उनका राजनीति से जुड़ा हर कदम सामाजिक न्याय और संवेदनशीलता की दिशा में होता है।
मऊ जनपद के एक युवक नितिन प्रजापति ने सात साल से आवास के लिए
भटक रही गरीब महिला को अखिलेश यादव जी से मिलवाया। तत्काल मदद देकर अखिलेश यादव जी
ने न केवल उस महिला की समस्या का समाधान किया बल्कि यह भी संदेश दिया कि समाजवादी
पार्टी जनता के संघर्ष में उसके साथ खड़ी है। घोषी से सांसद राजीव राय ने उस महिला
के घर और बेटी की शादी की जिम्मेदारी लेकर यह और स्पष्ट कर दिया कि समाजवादी
पार्टी वादों की राजनीति नहीं करती, बल्कि उन्हें निभाने का साहस रखती है।
दोस्तों अब सरकारी तंत्र से "आवास" मिलने का तो भरोसा उठ ही चुका हैअब सब "PDA नायक अखिलेश यादव जी" के हाथ में है.कल मिलते हैं लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय में..कैसा रहेगा लाचार दादी जी को अखिलेश यादव जी से मिलवाना आप भी बताइए..? pic.twitter.com/SLX6bDiUqC— Nitin Prajapati (@Prajapat204) August 24, 2025
भाजपा सरकार
ने समाज की रीढ़ पर प्रहार किया है। समाजवादी सरकार में प्रजापति समाज को तालाबों
पर पट्टे दिए गए थे, जिनको भाजपा ने सत्ता में आते ही
निरस्त कर दिया। यह केवल पट्टे छीनने का मामला नहीं था, बल्कि प्रजापति समाज के परिश्रम, उसकी आजीविका और अस्तित्व पर हमला
था। आज भाजपा ने आयोगों में प्रजापति समाज की भागीदारी शून्य कर दी। यह उनकी
राजनीति का असली चेहरा है वोट लेकर
समाज को ठगना और फिर दरवाज़ा बंद कर लेना।
मा० अखिलेश
यादव जी ने मंच से यह वादा किया है कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रजापति
समाज को हर राजनीतिक भागीदारी तो मिलेगी ही मिलेगी साथ ही हर विभाग, हर आयोग, में भी भागीदारी सुनिश्चित की
जाएगी। यह केवल आश्वासन नहीं, बल्कि
समाजवादी विचारधारा का मूल है। समाजवादी पार्टी मानती है कि सामाजिक न्याय बिना
प्रतिनिधित्व और सम्मान के अधूरा है। यही कारण है कि प्रजापति समाज आज समाजवादी
पार्टी के साथ खड़ा है और उसकी ऊर्जा यह संदेश देती है कि 2027 में सत्ता परिवर्तन होगा।
भाजपा धोखा
देने वाली पार्टी है, यह सच्चाई जनता अब समझ चुकी है।
समाजवादी पार्टी वह पार्टी है जिसने अपने वादों को निभाया है और आगे भी निभाएगी।
प्रजापति समाज मिट्टी को सोना बनाने वाला समाज है, और समाजवादी पार्टी उसे वह सम्मान और भागीदारी देने
के लिए प्रतिबद्ध है जिसकी उसे वर्षों से उपेक्षा झेलनी पड़ी।
2027 का चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं होगा। यह न्याय बनाम अन्याय की लड़ाई होगी। यह सम्मान बनाम अपमान की लड़ाई होगी। यह लड़ाई उस व्यवस्था के खिलाफ होगी जिसने प्रजापति समाज और PDA को धोखा दिया है। जीत उस विचारधारा की होगी जो समाज को जोड़ती है, हर वर्ग को सम्मान देती है और सामाजिक न्याय का सपना साकार करती है।
___________________
![]() |
| ✍️ राम प्रकाश प्रजापति पूर्व प्रत्याशी, समाजवादी पार्टी विधानसभा 228 हमीरपुर |






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें